{"_id":"6a722e5fd3608320d9027546","slug":"a-new-bus-will-soon-run-from-jhandutta-to-aiims-bilaspur-via-geharvi-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-164914-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता से एम्स बिलासपुर वाया गेहड़वीं जल्द दौड़ेगी नई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता से एम्स बिलासपुर वाया गेहड़वीं जल्द दौड़ेगी नई बस
विज्ञापन
शिमला में उप मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे विवेक कुमार। स्रोत: जागरूक पाठक
उपमुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति, मरीजों, तीमारदारों को मिलेगी सीधी परिवहन सुविधा
एम्स जाने वाले लोगों को अब बस बदलने की नहीं रहेगी जरूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लोगों को जल्द ही एम्स बिलासपुर तक पहुंचने के लिए सीधी बस सुविधा मिलने जा रही है। झंडूता से एम्स बिलासपुर वाया गेहड़वीं नई बस सेवा शुरू की जाएगी। इससे क्षेत्र के मरीजों, बुजुर्गों और उपचार के लिए एम्स जाने वाले लोगों के साथ-साथ उनके तीमारदारों को बड़ी राहत मिलेगी। झंडूता क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि एम्स बिलासपुर के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध करवाई जाए, ताकि उन्हें अस्पताल पहुंचने के लिए अलग-अलग बसों का सहारा न लेना पड़े। इस मांग को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष उठाया। विवेक कुमार ने मंगलवार को सचिवालय में उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर झंडूता से एम्स बिलासपुर वाया गेहड़वीं बस सेवा शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि झंडूता क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य जांच और उपचार के लिए एम्स बिलासपुर जाते हैं। वर्तमान में सीधी बस सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों और उनके साथ जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मामले पर संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बस सेवा शुरू करने को स्वीकृति प्रदान कर दी। इसके बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जल्द ही बस का रूट और समयसारिणी तय कर इसे सड़क पर उतारा जाएगा।
विवेक कुमार ने कहा कि झंडूता से एम्स तक बस सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाकर उनका समाधान करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी झंडूता क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। विवेक कुमार ने बस सेवा की स्वीकृति प्रदान करने के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया।