{"_id":"6aec6b16bd05e7bea10b8d3e","slug":"a-message-to-celebrate-an-eco-friendly-diwali-was-conveyed-through-the-rally-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-171346-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रैली से पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रैली से पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का दिया संदेश
विज्ञापन
शिवा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित अंतर-सदनीय रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विद्यार्थी। स्रो
शिवा इंटरनेशनल स्कूल में अंतर-सदनीय रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य पर एंटी-क्रैकर रैली, अंतर-सदनीय रंगोली प्रतियोगिता और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रैली से लोगों को पटाखे न जलाने और पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश दिया।
रैली में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण मुक्त दीपावली के संदेशों वाले पोस्टर हाथों में लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने पटाखों से होने वाले वायु और ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया। वहीं, अंतर-सदनीय रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई। दीपावली, प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण की थीम पर आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं।
इसके अलावा प्री-प्राइमरी विंग और प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए तोरण निर्माण और दीया मेकिंग प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें बच्चों ने कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रबंधक इं. पुरुषोत्तम शर्मा और प्रधानाचार्य डॉ. शिल्पा गोयल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।