फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A memorandum was submitted to the SP regarding the assault on a woman in Seu.

Bilaspur News: सेऊ में महिला के साथ हुई मारपीट के मामले में एसपी को सौंपा ज्ञापन

Sat, 25 Oct 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 25 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
A memorandum was submitted to the SP regarding the assault on a woman in Seu.
पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग की अगुवाई में एसपी से मिले स्थानीय लोग
विज्ञापन

गर्ग बोले, घुमारवीं विस में पूरी तरह चरमरा गई है कानून व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल घुमारवीं के तहत सेऊ में महिला के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने पीड़ित महिला और स्थानीय लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक संदीप धवल से मुलाकात की। उन्होंने मांग उठाई कि मामले में उचित कार्रवाई की जाए अन्यथा लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
गर्ग ने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। पुलिस प्रशासन भी मूकदर्शक बना हुआ है। यदि जल्द ही कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो घुमारवीं में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन, पुलिस प्रशासन की होगी। इस तरह की मनमानी बंद नहीं हुई तो आम जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि घुमारवीं क्षेत्र में सरेआम एक महिला की पिटाई की जाती है, लेकिन इस पीड़ित महिला को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि मारपीट की घटना होने के बाद भी इस महिला को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस मामले में संलिप्त व्यक्ति सरेआम घूम रहे हैं। महिला के परिवार को खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंत्री के नाम पर भी धमकाया जा रहा है। गर्ग ने कहा कि इसके अलावा भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य को बेवजह परेशान किया जा रहा है। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि पुलिस अधिकारियों की ओर से घुमारवीं में कानून व्यवस्था सुधारी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न घटे। अन्यथा भाजपा द्वारा आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। वहीं, पीड़ित महिला ने कहा है कि उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। उधर, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस मामले को लेकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed