फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A kutcha house collapsed in Ropari, the family took shelter in a cowshed

Bilaspur News: रोपड़ी में कच्चा मकान ढहा, परिवार ने गोशाला में ली शरण

Sat, 02 Aug 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 02 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
A kutcha house collapsed in Ropari, the family took shelter in a cowshed
बिलासपुर के रापेड़ी गांव में क्षतिग्रस्त हुआ मकान। संवाद
सामान मलबे में दबा, प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत कोठी के गांव रोपड़ी में भारी बारिश के कारण एक टिन नुमा कच्ने मकान की दीवारें ढह गई। हादसे के समय घर में परिवार के सदस्य मौजूद थे। सौभाग्यवश किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची। हालांकि, घर में रखा रोजमर्रा का सारा सामान मलबे के नीचे दब गया।

पीड़ित परिवार के मुखिया ज्ञान चंद और उनकी पत्नी सोमा देवी ने बताया कि बारिश से उनका मकान ढह गया। पंचायत की ओर से बनाई गई एक छोटी गोशाला में एक बछड़ी और दो बकरियां पालते हैं। अब मकान ढह जाने के कारण उन्हें अपने मवेशियों को मायके भेजना पड़ा और खुद मजबूरीवश उसी गोशाला में शरण लेनी पड़ रही है। आपादा की सूचना पंचायत प्रधान को दे दी है। प्रधान नंद लाल हल्का पटवारी के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त भवन का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है। बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करके किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। उनकी तीन बेटियां स्कूल में पढ़ती हैं और उनका खर्च उठाना अब भारी पड़ रहा है। उन्हें आज तक बीपीएल में भी शामिल नहीं किया गया है। प्रशासन की ओर से उन्हें केवल पांच हजार रुपये की सहायता राशि और एक तिरपाल दी गई है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि उन्हें मकान के पुनर्निर्माण के लिए उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे अपने बच्चों को सुरक्षित छत दे सकें। प्रधान नंद लाल ने बताया कि वे स्वयं इस मामले में गंभीरता से प्रयासरत हैं। सरकार से अपील है कि पीड़ित परिवार को जल्द राहत राशि प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed