{"_id":"68e500ff497442623d0014d8","slug":"a-house-caught-fire-due-to-a-short-circuit-in-kuthera-village-causing-a-loss-of-rs-2-lakh-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-145961-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कुठेड़ा गांव में शॉट सर्किट से घर में लगी आग, दो लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कुठेड़ा गांव में शॉट सर्किट से घर में लगी आग, दो लाख का नुकसान
विज्ञापन
कुठेड़ा गांव में आग लगने से जला घर का सामान। संवाद
घटना के समय घर में नहीं था कोई भी परिवार का सदस्य
ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। उपमंडल के तहत कुठेड़ा गांव में सोमवार देर शाम घर में आग लगने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कुठेड़ा गांव के प्रवीण कुमार पुत्र कांशी राम के मकान में अचानक आग भड़क उठी। प्रवीण कुमार कुठेड़ा-तल्याणा मार्ग पर कॉस्मेटिक्स की दुकान करते हैं। घटना के समय घर में कोई नहीं था। आग लगने की सूचना पड़ोसियों ने दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक छत से लपटें उठने लगी थीं। ग्रामीणों ने बाल्टियों में पानी डालकर और मिट्टी फेंककर आग बुझाने का प्रयास किया।
आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में दो कमरे और रसोईघर जलकर राख हो गए। रसोई का सारा सामान नष्ट हो गया। आग से दो बेड बॉक्स, कूलर, लैपटॉप, एलईडी टीवी, कपड़े, गर्म वस्त्र और करीब 30 हजार रुपये नकद जल गए।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान ज्योति प्रकाश और वार्ड सदस्य अशोक महाजन आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद की। उन्होंने घटना की जानकारी प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत फंड से शीघ्र मुआवजा देने की मांग की। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिजली तार की नियमित जांच और मरम्मत कराने की भी मांग उठाई।
घुमारवीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।