{"_id":"6a29598044c59bf0e70c5a6c","slug":"a-grand-wrestling-tournament-will-be-held-in-laghat-on-june-16-where-himachali-wrestlers-will-showcase-their-prowess-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-161454-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लघट में 16 जून को सजेगा महा दंगल, हिमाचली पहलवान दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लघट में 16 जून को सजेगा महा दंगल, हिमाचली पहलवान दिखाएंगे दमखम
Wed, 10 Jun 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
केवल प्रदेश के पहलवानों को मिलेगा मौका, बड़ी माली के विजेता को 20 हजार रुपये का इनाम
दंगल कमेटी की बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप, आधार कार्ड साथ लाने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दंगल कमेटी लघट की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 जून को पारंपरिक महा दंगल का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को आयोजित कमेटी की बैठक मेंतैयारियों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कमेटी ने बताया कि इस बार दंगल विशेष रूप से हिमाचली पहलवानों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहलवानों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश की पारंपरिक कुश्ती संस्कृति को बढ़ावा देना, युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध करवाना है। दंगल कमेटी ने सभी हिमाचली पहलवानों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और सभी तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है। प्रतियोगिता को आकर्षक बनाने के लिए पुरस्कार राशि भी घोषित की गई है। बड़ी माली के विजेता पहलवान को 20 हजार रुपये, उपविजेता को 16 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं छोटी माली के विजेता को 11 हजार रुपये और उपविजेता को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। दंगल कमेटी के प्रधान भोपाल सिंह चौधरी ने कहा कि सभी प्रतिभागी पहलवान अपने साथ आधार कार्ड अवश्य लेकर आएं, ताकि पहचान संबंधी औपचारिकताओं को आसानी से पूरा किया जा सके। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी दंगल में पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल ग्रामीण खेलों को संरक्षण देते हैं, बल्कि युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 16 जून को होने वाले इस महा दंगल को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बैठक में मुख्य संरक्षक रमेश संध्यार, प्रधान भोपाल सिंह चौधरी, उप प्रधान चंद्र मणि शर्मा, महासचिव सुभाष चंद सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।