फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A grand Tiranga Yatra will be taken out in Ghumarwin on Independence Day.

Bilaspur News: घुमारवीं में स्वतंत्रता दिवस पर निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

Mon, 10 Aug 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
A grand Tiranga Yatra will be taken out in Ghumarwin on Independence Day.
घुमारवीं में आयोजित संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक में मौजूद लोग। स्रोत: मोर्चा
संयुक्त संघर्ष मोर्चा और एससी समिति के संयुक्त तत्वावधान में आंबेडकर भवन में होगा समारोह
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में पांच खंडों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक जिला प्रधान एवं सेवानिवृत्त डीएसपी सीताराम कौंडल की अध्यक्षता में घुमारवीं में हुई। बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला महासचिव आचार्य नंद लाल ने बताया कि इस बार संयुक्त संघर्ष मोर्चा और एससी समिति घुमारवीं के संयुक्त तत्वावधान में 15 अगस्त का पर्व आंबेडकर भवन घुमारवीं में धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह 11 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में मुख्यातिथि तिरंगा फहराएंगे। इस दौरान देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे और देश की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने बताया कि समारोह में जिले के पांच खंडों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। लेखक एनआर संधू महान क्रांतिकारियों के जीवन और राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस पर अपना शोध पत्र भी प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा दकड़ी चौक से आंबेडकर भवन तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में जिला प्रधान सीताराम कौंडल ने कहा कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा संविधान की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। संविधान से हो रही छेड़छाड़ के मुद्दे पर पूरे जिले में जागरूकता अभियान चलाया गया है। लोगों को उनके अधिकारों, दायित्वों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। बैठक में सरदार कर्म सिंह, विजय कालिया, अमरती देवी, रतनी देवी, दिला राम, लीला देवी, सुनीता देवी, तुलसीराम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed