फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A fair was held in Bamm Panchayat, 46 people got employment.

Bilaspur News: बम्म पंचायत में लगा मेला, 46 को मिला रोजगार

Sat, 27 Sep 2025 05:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 27 Sep 2025 05:23 PM IST
सार

बिलासपुर के ग्राम पंचायत बम्म भवन में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 83 युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में केवल 36 युवाओं को कंपनियों द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया। इससे क्षेत्र के युवाओं में रोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ी।

विज्ञापन
A fair was held in Bamm Panchayat, 46 people got employment.
ग्राम पंचायत बम्म में आयोजित रोजगार मेले में युवाओं का साक्षात्कार लेते अधिकारी। संवाद

विस्तार

-83 युवाओं ने मेले में लिया भाग, 36 हुए शॉर्टलिस्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत बम्म भवन में शुक्रवार को पंचायत प्रधान मनीष शर्मा की ओर से रोजगार मेला लगाया गया। मेले में 83 युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विभिन्न संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों और विभागों ने भाग लिया।

प्रशासन और पंचायत स्तर पर संयुक्त प्रयासों से लगे मेले में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान 46 युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति दी गई, जबकि 36 युवाओं को कंपनियों ने शॉर्टलिस्ट किया है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस तरह के रोजगार मेले अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इससे न केवल बेरोजगार युवाओं को अवसर मिलते हैं, बल्कि उन्हें नई दिशा और ऊर्जा भी प्राप्त होती है। पंचायत प्रधान मनीष शर्मा ने बताया कि विभिन्न कंपनियों और संस्थानों ने युवाओं के लिए इंटरव्यू और काउंसलिंग सेशन आयोजित किए। स्वरोजगार योजनाओं, स्टार्टअप्स और स्वयं सहायता समूहों के बारे में जानकारी दी गई। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की ओर से युवाओं को तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास योजनाओं से अवगत कराया गया। मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार रोजगार के लिए आवेदन किया। कई युवाओं का मौके पर ही चयन भी किया गया। इस मौके पर मेहरी काथला पंचायत उप प्रधान लोकेश ठाकुर, पंतेहडा पंचायत उप प्रधान राकेश कुमार, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रेमलाल शर्मा, लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष विचित्र सिंह पटियाल, हिमालय फाउंडेशन के उप प्रधान डिंपल परमार और हर्ष महाजन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed