{"_id":"68cab97b44f607a810048960","slug":"a-demand-letter-was-submitted-for-installing-an-atm-in-bamm-bazaar-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-144544-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बम्म बाजार में एटीएम लगवाने के लिए सौंपा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बम्म बाजार में एटीएम लगवाने के लिए सौंपा मांग पत्र
Wed, 17 Sep 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
बम्म बाजार में एटीएम लगाने के लिए शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपते बम्म पंचायत प्रधान मनीष शर्मा।
पंचायत प्रधान ने शाखा प्रबंधक से उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत बम प्रधान मनीष शर्मा ने बम्म बाजार क्षेत्र में एटीएम लगवाने की मांग को लेकर पंजाब नेशनल बैंक मेहरी काथला के प्रबंधक को मांग पत्र सौंपा।
मांग पत्र में कहा गया है कि क्षेत्र की बड़ी आबादी को बैंकिंग सुविधा के लिए एटीएम की आवश्यकता है। वर्तमान में ग्राहकों को नकद निकासी व अन्य सेवाओं के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रबंधक भारत महाजन ने आश्वासन दिया कि इस विषय में उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा और शीघ्र ही समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। प्रधान मनीष शर्मा ने बताया कि बम्म बाजार में एटीएम लगाने की उनकी मांग काफी समय से लंबित है। इस विषय में उन्होंने कई बार स्थानीय विधायकों को भी मांग पत्र दिए हैं, लेकिन आज तक बम्म बाजार में एटीएम लगाने की मांग पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस मांग को जरूर पूरा किया जाएगा