फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A court of devotion was set up in Nihaan, a huge Jagran was organised

Bilaspur News: निहाण में सजा भक्ति का दरबार, विशाल जागरण आयोजित

Wed, 15 Apr 2026 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 15 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
A court of devotion was set up in Nihaan, a huge Jagran was organised
निहाण में आयोजित जागरण में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
कलाकारों में माता की भेंटों पर खूब झुमाए श्रद्धालु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के तहत निहाण क्षेत्र के बालक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में माता रानी का विशाल जागरण हुआ। कार्यक्रम में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से पहुंचे और देर रात तक भजन-कीर्तन में भाग लेकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

जागरण में भजन गायकों में रीनू शर्मा, विक्की सोनी और सौरभ भारद्वाज ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। एक के बाद एक प्रस्तुत की गई भेंटों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा परिसर जयकारों से गूंजता रहा। इस दौरान आयोजकों की ओर से भंडारे का भी विशेष प्रबंध किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। स्कूल प्रबंधन और आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संभाला। आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed