{"_id":"6afb563d719c3a5fd501a213","slug":"a-bypass-and-parking-facilities-should-be-constructed-in-ghumarwin-town-soon-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-171944-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं शहर में जल्द बनाया जाए बाईपास और पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं शहर में जल्द बनाया जाए बाईपास और पार्किंग
विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सभा की बैठक में भाग लेने वाले सभा सदस्य। स्रोत: सभा
वरिष्ठ नागरिक सभा ने उठाई मांग, पार्किंग की सुविधा विकसित करने और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने का उठाया मुद्दा
सीर खड्ड पुल पर रेलिंग लगाने का भी आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। फोरलेन निर्माण के बाद घुमारवीं शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए वरिष्ठ नागरिक सभा ने शहर में बाईपास और पार्किंग निर्माण की मांग उठाई है। सभा का कहना है कि वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसे में भविष्य की जरूरतों को देखते हुए बाईपास का निर्माण जल्द करवाया जाना चाहिए।
वरिष्ठ नागरिक सभा घुमारवीं की बैठक सोमवार को प्रधान रूप लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत सीर खड्ड पुल से छलांग लगाने वाली दो युवतियों और बस स्टैंड के समीप सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
बैठक में शहर की समस्याओं और आम लोगों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रधान रूप लाल शर्मा, मुख्य सलाहकार हरि सिंह ठाकुर, रामलाल शर्मा, मनमोहन भट्टी, रमेश कैंथ और जोगिंदर सिंह राव सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि शहर की सड़कों के दोनों किनारों पर अतिक्रमण होने से पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर राहगीरों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करवाकर पैदल चलने वालों के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन
सभा ने सीर खड्ड पुल पर सुरक्षा के मद्देनजर रेलिंग और जालीदार तार लगाने का आग्रह किया। सदस्यों ने कहा कि हाल ही में हुई दुखद घटना के बाद पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से बस स्टैंड की ओर जाने वाली सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग भी उठाई।
सदस्यों ने कहा कि फोरलेन बनने के बाद घुमारवीं में यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इसका स्थायी समाधान करने के लिए शहर में बाईपास का निर्माण किया जाना चाहिए। इसके साथ ही वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से इन मांगों पर जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया।
सभा के सदस्यों ने बताया कि दिवाली के दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी से मुलाकात कर वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न मांगें उनके समक्ष रखी गई थीं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से इन मांगों को भी जल्द पूरा करने का आग्रह किया। सदस्यों ने कहा कि फुटपाथ पर सुरक्षित चलना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और प्रशासन को यह अधिकार सुनिश्चित करना चाहिए।
बैठक में कोषाध्यक्ष लेखराम कौल, होशियार सिंह चंदेल, हरिराम शर्मा, लेखराम शर्मा, बिशन दास कौल, अर्जुन सिंह, हेमराज महाजन और दौलत राम चंदेल सहित कुल 22 वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।