फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पंजाब की तर्ज पर मांगे वेतन-भत्ते

पंजाब की तर्ज पर मांगे वेतन-भत्ते

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Bilaspur
Bilaspur Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने शिक्षकों को पंजाब राज्य की तर्ज पर वित्तीय लाभ देने की मांग की है। संघ का कहना है कि शिक्षकों की कई मांगें लंबित पड़ी हुई हैं। वहीं इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

संघ ने प्रदेश के प्रत्येक जिला से शिक्षा उपनिदेशकों के माध्यम से सीएम वीरभद्र सिंह, प्रधान सचिव शिक्षा पीसी धीमान और शिक्षा निदेशक शशिभूषण शेखरी को शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक मांग पत्र प्रेषित किया गया। महासंघ ने प्रदेश सरकार से शिक्षकों की मांगोें को जलद पूरा करने की मांग की है। शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन मिश्रा की अगुवाई में उपशिक्षा निदेशक श्यामसुंदर के माध्यम से यह मांग पत्र दिया गया। बिलासपुर में प्रदेश संगठन मंत्री जगवीर जम्वाल, जिला महामंत्री ललित मोहन के साथ अन्य सभी जिला में यह मांग पत्र शिक्षा उपनिदेशकों के माध्यम से ये मांग पत्र प्रेषित किया गया।
विज्ञापन

प्रेस सचिव विशाल ठाकुर ने बताया कि मांग पत्र के माध्यम से शिक्षकों को अनुबंध पद्धति के आधार पर नियमित किए जाने, अनुबंध शिक्षकों को तीन वर्ष में नियमित करने व शिक्षा के हित में शिक्षकों की नियमित भर्ती करने, डीपीई व एलए को संशोधित ग्रेड-पे दिए जाने सहित अन्य मांगे शामिल हैं। इसके अलावा 4-9-14 का लाभ पंजाब की तर्ज पर देने, महिलाओं को 180 मातृत्व अवकाश दिए जाने, सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष करने, प्रारंभिक स्कूलों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के लिए पर्याप्त फंड का प्रावधान किए जाने, कंप्यूटर अनुदेशकों के लिए ठोस नीति की मांग की गई है। इस अभियान में प्रदेश हमीरपुर के जिला अध्यक्ष नरेश कुमार, मंडी के अध्यक्ष दर्शन लाल, कुल्लू के चतर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री जेएस जम्वाल, कांगड़ा से पवन, ऊना के सुधीर, सोलन के मनोज, चंबा के वीर भगत, प्रांत सचिव विनोद सूद, वित्त सचिव जयशंकर, सिरमौर के लक्ष्मण नेगी द्वारा मांग पत्र उपनिदेशकों के माध्यम से प्रदेश सरकार व विभाग को प्रेषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed