{"_id":"135-52445","slug":"Bilaspur-52445-135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति, नेहा ने सोलो डांस से मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति, नेहा ने सोलो डांस से मचाई धूम
Bilaspur
Updated Tue, 13 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के नर्सिंग स्कूल में सोमवार को नर्सिज सप्ताह के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम की धूम रही। कार्यक्रम में कार्यकारी जिला चिकित्सा अधिकारी डा. अनूप शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद स्कूल की कार्यकारी प्रिंसिपल नीरज वर्मा, ट्रेड़ नर्सिज एसोसिएशन इकाई बिलासपुर की अध्यक्षा भावना ठाकुर ने मुख्य अतिथि डा. अनूप को शॉल और टोपी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंच का संचालन प्रथम वर्ष की प्रशिक्षु छात्रा शालिनी व द्वितीय वर्ष की प्रशिक्षु छात्रा दीक्षा ने किया।
नर्सिज सप्ताह के शुभारंभ पर प्रशिक्षु नर्सों कई कार्यक्रम पेश कर समारोह में समां बांध दिया। प्रथम वर्ष की प्रशिक्षु नर्सों निधि व सहेलियों ने सरस्वती वंदना से शुरूआत कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद द्वितीय वर्ष के छात्राओं ‘दूर हो मंजिल रास्ता हो कठिन, पर चलते जाना तुम चलते जाना तुम’ ग्रुप सॉग गाकर खूब तालियां बटोरी। प्रशिक्षु ज्योति, नेहा व दीक्षा ने पंजाबी गाने पर सोलो डांस कर धमाल मचाया। वहीं दीक्षा व सहेलियों ‘धरती सुनहरी अंबर नीला हर मौसम है रंगीला ऐसा देश है मेरा देश है मेरा’ गाने पर ग्रुप डांस पेश कर कार्यक्रम में खूब वाहवाही लूटी। प्रशिक्षु माधुरी व समीक्षा ने नर्सिंग प्रोफेशन विषय पर आधारित भाषण दिया। इसके साथ ही कुशमिता व स्नेहा ने भी शायरी कर कार्यक्रम में माहौल को शायराना बना दिया। वहीं प्रशिक्षु ने चुटकुले सुनाकर हंसी की फव्वारें छोड़े। नर्सिंग स्कूल की प्रिंसिपल नीरज वर्मा ने बताया कि इस सप्ताह भर स्कूल में कई प्रतिस्पर्धाएं करवाई जाएंगी। इसमें स्कूल की प्रशिक्षु नर्सें भाग लेंगी। उन्होंने बताया सप्ताह के अंत में समापन समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मेटरन मधु शर्मा, प्रिंसिपल नीरज वर्मा, टीएनए इकाई बिलासपुर की अध्यक्ष प्रेजीडेंट भावना ठाकुर, आशा शर्मा, पूनम शर्मा सहित क्षेत्रीय अस्पताल की नर्सें और स्कूल की सभी प्रशिक्षु नर्स उपस्थित थी।