{"_id":"135-36616","slug":"Bilaspur-36616-135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा के दरबार आने वाले हर श्रद्धालु का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा के दरबार आने वाले हर श्रद्धालु का पंजीकरण
Bilaspur
Updated Fri, 22 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में चल रहे चैत्र मेले के मद्देनजर स्थानीय सरायों के प्रबंधकों को अपने यहां रुकने वाले श्रद्धालुओं का पंजीकरण करने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें सरायों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी कहा गया है।
वीरवार को मेला सह-अधिकारी वेदप्रकाश की अध्यक्षता में तलाई नगर पंचायत के सभागार में सराय प्रबंधकों के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें उन्हें कई तरह की हिदायतें दी गई। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए उन्हें सरायों में कूड़ादान रखने व समय-समय पर कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव को कहा गया। साथ ही पालीथिन के प्रयोग से परहेज रखने की हिदायत भी दी गई।
मेला सह-अधिकारी ने कहा कि चैत्र मेले के मद्देनजर नगर पंचायत क्षेत्र में पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। लिहाजा सभी वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही खड़े किए जाने चाहिए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। उन्होंने सराय प्रबंधकों को जल संग्रहण टैंक बनाने को भी कहा। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज धीमान, उपाध्यक्ष पवन कौशल, सचिव अशोक शर्मा तथा सराय प्रबंधकों करनैल सिंह, सुमित कुमार, सुरजीत, संतोखा राम, विनोद कुमार, योगराज, ओमप्रकाश, बलवीर सिंह, अनिल कुमार व रामरथ आदि ने भाग लिया।