Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   85वां संविधान संशोधन टालने का स्वागत

85वां संविधान संशोधन टालने का स्वागत

Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
Bilaspur
Bilaspur Updated Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। हिमाचल राजकीय विशेष प्रमाण पत्र प्राप्त बुनियादी शिक्षक संघ ने 85वें संविधान संशोधन को लागू न करने संबंधी प्रदेश सरकार के फैसले का स्वागत किया है। संघ का कहना है कि वरिष्ठता ही पदोन्नति का सबसे सही आधार है। संघ ने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष करने तथा अधिकतम सेवाकाल की अवधि 33 वर्ष करने की वकालत भी की है।
विज्ञापन

बुनियादी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा ‘गांधी’ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि प्रदेश सरकार ने 85वें संविधान संशोधन को फिलहाल लागू न करने तथा पदोन्नति में आरक्षण नहीं देने का निर्णय लिया है, जो स्वागत योग्य है। पदोन्नति का पैमाना वरिष्ठता ही होना चाहिए। इससे कामकाज में गुणवत्ता आएगी। समाज से जाति पाति का भेद भी तभी समाप्त हो पाएगा, जब इस तरह के सार्वजनिक निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से आग्रह किया गया कि वर्ष 2006 के वेतनमान के अनुसार 4-9-14 का टाइम स्केल दिया जाए। सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष करने के साथ ही अधिकतम सेवाकाल की अवधि 33 वर्ष की जाए। बैठक में संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महासचिव सुरेंद्र ठाकुर तथा देवराज ठाकुर, चमनलाल, भगत राम ठाकुर, पुनीत कौर, प्रकाश चंद शर्मा, जगन्नाथ, किरण व अमर सिंह समेत कई अन्य बुनियादी शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed