{"_id":"135-34177","slug":"Bilaspur-34177-135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दियों में पेयजल संकट
Bilaspur
Updated Tue, 15 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)। नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्वाहण पंचायत के स्वाहण गांव के लोगों को सर्दी के इस मौसम में भी पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मानें तो गांव में पेयजल आपूर्ति करीब एक माह से ठप है। ऐसे में पानी के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद स्थिति जस की तस है।
स्वाहण गांव के लोगों धर्म सिंह, राम स्वरूप, मोहन लाल, वंदना, खुशी राम, हरनेक सिंह, जितेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, रीना, रामलोक, रामकौर, आशा, हुकमी देवी, गुरनेत्र सिंह, अनिता, तारो देवी, रणदीप सिंह, जसवीर कौर, माया, गुरपाल सिंह, राजकुमार, रामप्यारा, रामनाथ, रचना, कमलदेव और प्रेमनाथ शर्मा आदि ने बताया कि नलाें में बीते करीब एक माह से पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में सर्दी के इस मौसम में भी उन्हें दूर-दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। कई बार उन्हें दूषित पानी प्रयोग करने पर भी मजबूर होना पड़ता है।
ग्रामीणों के अनुसार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। पेयजल योजना पर स्थानीय कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जो अपनी ड्यूटी निभाने के बजाए इधर-उधर घूमते रहते हैं। उन्हाेंने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह करते हुए चेताया कि यदि समस्या का समाधान जल्द न हुआ तो लोग आईपीएच के स्वारघाट उपमंडल कार्यालय के बाहर धरना देने पर मजबूर होंगे। उन्होंने स्थानीय कर्मचारियों को गृह क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, इस बारे में संपर्क साधने पर आईपीएच के स्वाहण सेक्शन के कनिष्ठ अभियंता शेर सिंह ने कहा कि सड़क के निर्माण कार्य के दौरान पानी की पाइपें टूट जाने से समस्या पैदा हुई है। जल्द ही पाइप लाइन की मरम्मत करके लोगों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।