फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नयनादेवी भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान

नयनादेवी भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Bilaspur
Bilaspur Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नयनादेवी (बिलासपुर)। विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद नयनादेवी भाजपा मंडल ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। इसकी अगुवाई नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा कर रहे हैं। इसी दौरान जनता का धन्यवाद करने के लिए बैठकों का भी आयोजन किया जा रहा है।

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा पहली बार अपने गृह हलके पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री नयनादेवी में पूजा अर्चना करने के बाद मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद विधायक ने भटेड़, डडोह, खाल, माकड़ी, खुलवीं, भाखड़ा सहित अन्य स्थानों पर बैठकें कर विधानसभा चुनावों में जनता की ओर मिले सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया। इसी दौरान सदस्यता अभियान भी शुरू किया गया। इसमें सक्रिय कार्यकर्ता बनाने के लिए मुहिम छेड़ी गई है। इस उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें जनता का भरपूर सहयोग मिला है। इसके चलते नए कार्यकर्ता बनाने का निर्णय लिया गया। गत कार्यकाल में उन्होंने नयनादेवी विधानसभा में विकास कार्य करवाए। इसके चलते चुनाव में उन्हें जनता का भरपूर सहयोग मिला है। कार्यकर्ताओं की सोच सकारात्मक हो तो परिणाम भी बेहतर ही रहते हैं। इस दौरान जिला फेडरेशन अध्यक्ष आशुतोष शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed