{"_id":"135-32020","slug":"Bilaspur-32020-135","type":"story","status":"publish","title_hn":"..क्या गाऊं मैं, सुर बिना जीवन सूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..क्या गाऊं मैं, सुर बिना जीवन सूना
Bilaspur
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। दीपावली के उपलक्ष्य पर एसीसी कंपनी बरमाणा की ओर से आयोजित तथा बीएसबी इंम्पोर्ट, एक्सपोर्ट हाउस के सौजन्य से गागल स्पोर्ट्स क्लब में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कोलकाता से आए संगीतकार मन्ना डे के शिष्य संजय चटर्जी और उनकी टीम के सदस्यों सोमनाथ घोशल और देवाशीष मंडल ने एक से बढ़कर एक तराने छेड़ माहौल को रंगीन बना दिया। जबकि बिलासपुर कालेज में संगीत की प्रोफेसर डा. मीना वर्मा ने भी बेहतरीन गजलें प्रस्तुत कर इस पावन शाम को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
संजय चटर्जी ने मन्ना डे के गीतों से कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने सूरदास जी क्या गाऊं मैं, सुर बिना जीवन सूना...गीत प्रस्तुत कर माहौल में चार चांद लगा लिए। उनके ..जिंदगी कैसी है पहेली हाय, कभी तो हसाएं कभी यह रूलाए... गीत ने दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी। ऐ भाई जरा देख के चलो..., ये मेरी जोहराजफी.., झनक-झनक मोरी बाजे पायलिया...जैसे गीत गाकर उन्होंने युवा दिलों के तार झनझना दिए। इसके अलावा उन्होंने बंगला गीतों की भी झड़ी लगाकर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। बिलासपुर कालेज में संगीत की प्रोफेसर मीना वर्मा ने मेरी जिंदगी भी मेरी नहीं....आज जाने की जिद न करो...चलो न साथ सजन हैं और मैं हूं....जैसी गजलें पेश कर वाहवाही लूटी। बीएसबी कंपनी के सीईओ डी मुखर्जी संजय और उनकी टीम को दीपावली की बधाई दी। संगीत कार्यक्रम से पहले स्पोर्ट्स परिसर में जोरदार आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम में एसीसी के निदेशक राकेश सिन्हा, महाप्रबंधक नवनीत चौहान, हेड एचआरए राजेंद्र ठाकुर भी उपस्थित रहे।