फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बारिश व तूफान में उद्यान विभाग को पांच करोड़ का नुकसान

बारिश व तूफान में उद्यान विभाग को पांच करोड़ का नुकसान

Thu, 14 Feb 2019 10:30 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
बारिश व तूफान में उद्यान विभाग को पांच करोड़ का नुकसान
बिलासपुर। बारिश व तूफान में उद्यान विभाग को पांच करोड़ का नुकसान हुआ है। अकेले जनवरी व फरवरी माह की बारिश में विभाग को 20 लाख का नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान जिला में लीची, अनार व नींबू प्रजातियों के पौधों व फलों को हुआ है। विभाग ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर आला अधिकारियों को सौंप दी है।
विज्ञापन

पांच करोड़ के नुकसान का आंकलन उद्यान विभाग ने एक अप्रैल 2018 से फरवरी 2019 तक का किया है। जिला में एक साल में आए तूफान, बारिश व ओलावृष्टि से फलों व उनके पौधों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा जिला में आम की फसलें भी प्रभावित हुई है। इससे जहां बागवानों को नुकसान पहुंचा है, वहीं उद्यान विभाग की भी चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की मानें तो जनवरी व फरवरी माह के बीच हुई बारिश, ओलावृष्टि से घुमारवीं क्षेत्र को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां पर आम की फसल को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। क्योंकि जो ओलावृष्टि व बर्फबारी हुई उससे पेड़ों पर आए आम के बूर बरबाद हो गए हैं। इसके अलावा जिला के अन्य जगहों में भी दो एक माह के भीतर हुई बारिश, ओलावृष्टि व तूफान से अन्य फलों को नुकसान हुआ है। आम के जहां 2000 पौधे बरबाद हुए हैं। जिससे आम की फसल को 1.20 लाख, नींबू प्रजातियों के पौधों व फलों को 16.8 लाख, अनार के पौधों व फलों को 1.80 लाख जबकि लीची की फसल को 48 हजार रुपये का नुकसान एक महीने के अंदर हुआ है। इसके अलावा अन्य फलों को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान विभाग बिलासपुर के निदेशक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि एक साल में हुए नुकसान का आकलन कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed