{"_id":"5c6306dfbdec2273a2563af6","slug":"91549993695-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग्गा से शालुघाट तक सड़क खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग्गा से शालुघाट तक सड़क खस्ताहाल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। बाग्गा से शालुघाट तक आने वाली सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़े होने से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन व कंपनी प्रबंधन की लापरवाही से सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी है जोकि हादसों को न्योता दे रही है।
सड़क ही हालत इस कद्र खस्ता है कि सड़क को मजबूत पकड़ मुहैया करवाने के लिए जो सरिये लगाए गए थे वह भी निकल चुके हैं, जिसमें कभी भी दुपहिया वाहन चालक रात के समय दुर्घटनाग्रस्त होकर हादसे का शिकार हो सकता है।
इसके अलावा शालुघाट कैंची मोड़ से जेपी विद्या मंदिर सड़क का टूटा हुआ डंगा व बदहाल सड़क भी हादसों का न्योता दे रही है। हर समय यहां पर स्कूली बसों के हादसे का भय बना रहता है जोकि बच्चों से भरी होती है। ग्रामीणों छोटा राम, रोशन लाल, प्रियंका शर्मा, प्यारे लाल, अंजू कुमारी, मोनिका ने बताया कि स्कूल के बच्चों की बसें भी इसी खस्ताहाल रास्ते से जाती हैं, लेकिन ट्रक यूनियनों के पदाधिकारियों की चुप्पी व कंपनी व जिला प्रशासन की लापरवाही की वजह से यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क ही हालत इस कद्र खस्ता है कि बड़े वाहन भी हर कभी गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे जाम बन जाता है। कई बार तो सामान से लदी हुई गाड़ी के पुर्जे भी यहां टूट जाते हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी द्वारा भी सड़क को ठीक तो करवाया जा रहा है लेकिन कार्य कछुआ गति से चला हुआ है जोकि आने वाले पांच साल तक पूरा नहीं होगा।
ट्रक मालिकों व कंपनी प्रबंधन का धंधा खूब जोरों पर चल रहा है जबकि अन्य ग्रामीण लोगों को सड़क पर पैदल चलने व दोपहिया वाहनों को निकालने में हर समय हादसों का खतरा बना रहता है। ग्लोबल ज्यूरिस्ट संस्था के प्रधान रजनीश शर्मा का कहना है कि यह सब लापरवाही के कारण है कि आज सड़क खस्ताहाल में है। संस्था का कहना है कि अगर एक माह तक समस्या का समाधान नहीं किया गया तो अधिकारियों व कंपनी अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
---------------------------
.