फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   राफेल डील से सच्चाई पर हुई जीत: राजेंद्र गर्ग

राफेल डील से सच्चाई पर हुई जीत: राजेंद्र गर्ग

Sun, 16 Dec 2018 11:00 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
राफेल डील से सच्चाई पर हुई जीत: राजेंद्र गर्ग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। विधायक राजेंद्र गर्ग ने राफेल डील को सुप्रीम कोर्ट की ओर से क्लीन चिट पर सच्चाई की जीत बताया है। गर्ग ने कहा कि कोर्ट से क्लीन चिट मिलना दुष्प्रचार और झूठ की राजनीति पर करारा तमाचा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेस बेनकाब हो चुकी है। विधायक राजेंद्र गर्ग रविवार को दी अमरपुर कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित पनौल के सम्मेलन कक्ष भवन के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
गर्ग ने कहा कि जब केंद्र में एनडीए सरकार ने देश हित में राफेल सौदे जैसा बड़ा फैसला लिया, तो देशहित का यह फैसला कांग्रेस और अन्य पार्टियों के कुछ नेताओं को रास नहीं आया। इस पर खामियां ढूंढने के दांव-पेच शुरू कर दिए। कांग्रेस ने महज राजनीतिक उद्देश्यों से राफेल डील में इतने बड़े झूठ का सहारा लेकर देश की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है, जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस ने देश में लाखों-करोड़ों रुपयों के घोटाले किए हैं जिनसे देश की जनता आज तक उबर नहीं सकी है। प्रदेश में जयराम सरकार ने एक साल के भीतर ही विकास के नये आयाम लिखे हैं। प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया। हर वर्ग के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं जिससे आज लोग लाभान्वित हो रहे हैं। घुमारवीं के एक दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने करोड़ों रुपयों की सौगातें दी हैं। मुख्यमंत्री जयराम का यह दौरा ऐतिहासिक रहा है। इस मौके पर विधायक राजेेंद्र गर्ग ने लगभग 12.50 लाख रुपये से निर्मित दी अमरपुर कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित पनौल के सम्मेलन कक्ष भवन का लोकार्पण किया जिससे अब सीमित की होने वाली बैठकें इसी कक्ष में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नवीन शर्मा, सुरेश कुमार, रमेश वर्मा, धनी राम सौंखला, विकास राव, कर्म चंद, अनीता, केशव शर्मा, राकेश ठाकुर, बिट्टू राम, रघुजीत, सदा राम, मान सिंह ठाकुर, रामकली व हरि सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed