फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   दूधिया रोशनी में होगी राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता

दूधिया रोशनी में होगी राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता

Sun, 16 Dec 2018 11:00 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
दूधिया रोशनी में होगी राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता
basketball
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर में 20 से 22 दिसंबर तक होने वाली राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता दूधिया रोशनी में होगी। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब 350 महिला, पुरुष सहित वरिष्ठ खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में ज्यादातर मैच रात के समय ही खेले जाएंगे। इसके अलावा प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर कमेटियों का भी गठन कर दिया गया है।
संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण रणौत ने बताया कि स्वागत कमेटी में प्रभारी केआर गर्ग को बनाया गया है। निमंत्रण कमेटी में अध्यक्ष कृष्ण कुमार नेगी, सहप्रभारी प्रवेश राणा, ग्राउंड कमेटी प्रभारी नीलम रणौत, सहप्रभारी सुरेश कुमार, खानपान कमेटी में प्रभारी दीपक शर्मा के साथ लखन पाल, निखिल कुमार, राजपाल, नरेश शर्मा सदस्य होंगे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था में प्रभारी प्रवेश राणा, सहप्रभारी पवन कुमार के साथ संजय कुमार, चमन लाल ठाकुर, रविंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, पवन कुमार सदस्य रहेंगे। सिटिंग अरेंजमेंट कमेटी में प्रभारी अरुण कुमार, सह-प्रभारी कमल जीत व सुरजीत चंदेल देखेंगे व क्रांति मोहन सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साउंड कमेटी में प्रभारी विक्की प्रधान, सह प्रभारी मिठ्ठू होंगे। मंच सज्जा कमेटी के प्रभारी भारत भूषण व सह प्रभारी विकास पुंडीर और अनिल कुमार होंगे। मंच संचालन कमेटी के प्रभारी तेजस्वी शर्मा व सह प्रभारी पवन कुमार होंगे। प्रतियोगिता के दौरान बिलासपुर संघ के पैटर्न पंकज धीमान विशेष तौर पर उपस्थित रह कर सभी कमेटियों के मार्गदर्शक की भूमिका अदा करेंगे। यह प्रतियोगिता लीग कम नाक आउट आधार पर खेली जाएगी जिसमें प्रदेश के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेंगे।
----------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed