फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ऑटो चालकों ने ई-टैक्सी का किया विरोध

ऑटो चालकों ने ई-टैक्सी का किया विरोध

Fri, 30 Nov 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
ऑटो चालकों ने ई-टैक्सी का किया विरोध
auto expo 2018 - फोटो : लाल सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। दि बिलासपुर ऑटो रिक्शा आपरेटर्स यूनियन ने परिवहन निगम की ओर से शहर में शुरू की गई ई-टैक्सी का विरोध किया है। यूनियन के प्रधान मोहम्मद रफी का कहना है कि जब से निगम द्वारा ई-टैक्सी सेवा बस स्टैंड से अस्पताल को शुरू की गई है तब से उनका कारोबार ठप हो गया है।
उनका कहना है कि उन्होंने बैंक से भारी भरकम ऋण लेकर ऑटो लिए हुए हैं जिसके चलते उनको अब ऋण की किश्त निकालने के लिए भी मुश्किल हो रही है क्योंकि ई-टैक्सी की वजह से उनका सारा कारोबार ठप हो गया है। सारे लोकल यात्री ई-टैक्सी में सफर कर रहे हैं, जिसके चलते ऑटो का कार्य शहर में खत्म होने की कगार पर आ गया है।
विज्ञापन

प्रधान का कहना है कि सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 6 पंचायतें रोहिण, हरलोग, चलैहली, हवाण, तल्याणा और भलस्वाए में बस सेवा नहीं है जिसके चलते आए दिन ग्रामीण अपनी इस मांग को जिला प्रशासन से उठा रहे हैं। ऑटो यूनियन का कहना है कि ई-टैक्सी सुविधा इन 6 पंचायतों में शुरू कर दो ताकि यहां के जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। शहर में यह सेवा शुरू करने का कोई फायदा नहीं है क्योंकि इस सेवा से ऑटो चालकों को भारी नुकसान पहुंच रहा है, वहीं उनके रोजगार पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो यूनियन ने परिवहन निगम व उपायुक्त बिलासपुर से मांग की है कि शहर में ई-टैक्सी बंद की जाए, जिस क्षेत्र में लोगों को इसकी जरूरत है वहां पर इसको शुरू किया जाए ताकि जरूरतमंद लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके और ऑटो चालकों का रोजगार भी सुचारु रूप से चल सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed