फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिले में फिंकवाई 40 किलो मिठाई

जिले में फिंकवाई 40 किलो मिठाई

Tue, 30 Oct 2018 11:21 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
जिले में फिंकवाई 40 किलो मिठाई
स्वीट - फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। त्योहारी सीजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। मंगलवार को विभाग ने जिला के ऋषिकेश, थुराण, गेहड़वीं, झंडूता, कलोल और भड़ोलीकलां में मिठाई की दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान यहां की अधिकतर दुकानों में दुकानदार बिना लाइसेंस और पुरानी मिठाई बेचते पाए गए। इसके चलते विभाग ने मौके पर ही 20 किलो मिठाई फिंकवाई। वहीं, मौके पर पांच दुकानदारों को नोटिस जारी करने के भी आदेश जारी कर दिए गए क्योंकि यह दुकानदार बिना लाइसेंस से सामान बेच रहे थे।
स्वास्थ्य विभाग की नामित अधिकारी सविता ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने इन दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर जलेबी, शक्करपारे और लड्डु फिंकवाए गए। विभाग ने इन दुकानदारों को चेताते हुए कहा कि दीपावली सीजन में अगर वह पुरानी मिठाई बेचते हैं तो उनके लाइसेंस रद्द भी कर दिए जाएंगे। अधिकारी बताते हैं कि कई दुकानों में काफी गंदगी भी पाई गई है जिसके चलते उन्हें पहले चरण में कड़े निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान अगले चरण में किए जाने वाले निरीक्षण में किसी भी तरह की खामियां पाई जाती है तो मौके पर ही उनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इनसेट...
घुमारवीं की नामी दुकानों से फिंकवाई 20 किलो मिठाई
वहीं, दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की दूसरी टीम ने घुमारवीं शहर की नामी मिठाई दुकानों को निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर इन दुकानों से 20 किलो मिठाई फिंकवाई और इन दुकानदारों को कड़े आदेश जारी किए गए हैं कि भविष्य में पुरानी मिठाइयां न बेचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट.....
विभाग की दो टीमों ने घुमारवीं और अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। मौके पर टीम ने 20-20 किलो खराब मिठाइयां फिंकवाई। पांच दुकानदारों को जल्द नोटिस भी जारी कर दिए जाएंगे।
सविता ठाकुर,स्वास्थ्य विभाग नामित अधिकारी बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed