फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नौवें नवरात्र में 35 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

नौवें नवरात्र में 35 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Sun, 19 Aug 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
नौवें नवरात्र में 35 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्री नयना देवी (बिलासपुर)। बेहतर तालमेल आपसी सामंजस्य कर्तव्य और श्रद्धा की भावना से श्री नयना देवी जी में श्रावण अष्टमी मेले शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने बताया कि 12 से 20 अगस्त तक श्रावण अष्टमी मेले में जिला भर के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्वयं सेवियों व विभिन्न राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश की लंगर समितियों ने श्रद्धालुओं की सुख-सुविधा सुरक्षा और स्वास्थ्य का अत्यंत बेहतर ढंग से ध्यान रखा।
पुलिस, गृह रक्षा और स्वयं सेवी संस्थानों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने दिन-रात नि:स्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं अर्पित करके श्रद्धालुओं की यात्रा को सफल बनाने में अहम भूमिका का निर्वहन किया। आईपीएच विभाग की भूमिका भी उल्लेखनीय रही उन्होंने श्रद्धालुओं को 24 घंटे स्वच्छ पेयजल की निरंतर आपूर्ति करवा कर कारगर भूमिका निभाई।
विज्ञापन

वहीं लोक निर्माण विभाग ने 24 घंटों तक कर्मचारियों को तैनात करके भारी वर्षा के चलते क्षतिग्रस्त हुए सड़क मार्गों को बहाल बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई। साफ-सफाई व स्वच्छता बनाए रखने के लिए मंदिर न्यास व नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारियों ने पूर्ण निष्ठा से अपने दायित्व को निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सहायक मेला अधिकारी एसडीएम स्वारघाट अनिल चौहान ने बताया कि श्रावण अष्टमी मेले के नौवें नवरात्रे में 35 हजार श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश झुकाया। 86 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना 7 किलो ग्राम 150 ग्राम चांदी, 101 यूएस डॉलर, 100 कैनेडियन डॉलर, 5 यूरो और 50 दिरहम यूएई के अतिरिक्त 17 लाख 22 हजार 69 नकद राशि श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई।
-----------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed