{"_id":"5b4a52234f1c1be94b8b4ad2","slug":"91531597347-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोतल फैक्ट्री में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोतल फैक्ट्री में लगी आग
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र की बोतल फैक्ट्री गणेशा स्कोपेयर में शुक्रवार की रात आग लग गई। सूचना पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड ने आग को नियंत्रिण किया। एसडीएम ने आग लगने की घटना की जांच कराने की बात कही है।
कोतवाली क्षेत्र में ग्राम कोटा अलीनगर में गणेशा स्कोपेयर यानि बोतल फैक्ट्री नैनीतानल हाईवे किनारे है। फैक्ट्री के मैनेजर श्याम सिंह शेखावत के मुताबिक, शुक्रवार की रात फैक्ट्री में कर्मचारी काम कर रहे थे। रात करीब ढाई बजे अचानक फैक्ट्री के बिजली की पावर बैंक में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रुप ले लिया। आग लगते ही सुरक्षा कर्मचारियों ने तत्काल फैक्ट्री की आपूर्ति बिजलीघर से फोन करके बंद करा दी। इसके बाद निजी संसाधनों से आग बुझाने का काम शुरु कर दिया, मगर आग ने फैक्ट्री के पूरे पावर बैंक को अपने आगेाश में ले लिया। इसके बाद तत्काल पुलिस व फायर बिग्रेड को रात में ही सूचना दी गई। इस बीच फैक्ट्री के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। ईसानगर पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। तहसील मुख्यालय से पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर विफल रही। इसी बीच रुद्रपुर से भी एक फायर ब्रिगेड भी पुहंच गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फैक्ट्री के प्रबंधतंत्र का कहना है कि आग की चपेट में आने से बिजली का पूरा सिस्टम बैटरियां, पावर पैनल, मोटरें आदि जल गई है। एसडीएम डीएस गुप्ता का कहना है कि आग की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।आग लगने के कारण की जांच कराई जाएगी।