फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   खाद्य आपूर्ति मंत्री ने पेट्रोल पंपों का किया औचक निरीक्षण

खाद्य आपूर्ति मंत्री ने पेट्रोल पंपों का किया औचक निरीक्षण

Mon, 12 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति मंत्री ने पेट्रोल पंपों का किया औचक निरीक्षण
अमर उजाला - फोटो : amarujala
बिलासपुर। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने बिलासपुर और सोलन जिला के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। मंत्री के औचक निरीक्षण से पंप मालिकों में हड़कंप मच गया। घुमारवीं को छोड़ दें तो अन्य किसी भी पेट्रोल पंप में हालत सही नहीं पाई गई। मंत्री ने चेतावनी देकर खामियों को दूर करने को कहा। वहीं घुमारवीं पंप पर बेहतर सुविधा होने पर उन्होंने पंप संचालक की सराहना भी की।
विज्ञापन

इस दौरान मंत्री ने घुमारवीं, दाड़लाघाट और ब्रह्मपुखर पेट्रोल पंप पर छापेमारी की। घुमारवीं को छोड़कर अन्य पंपों पर निरीक्षण के दौरान खामियां पाई गईं। पंप पर जहां उपभोक्ताओं के लिए पानी की उचित व्यवस्था नहीं थी, वहीं पानी भी गंदा था। इसके अलावा शौचालयों में भी साफ-सफाई नहीं पाई गई। मंत्री ने मौके पर पंप संचालकों को चेतावनी देते हुए खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगली बार अगर इस प्रकार की खामियां पाई गईं तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने साफ किया कि पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को हर मूलभूत सुविधा हर हाल में मिलनी चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी पेश न आए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गत दिनों प्रदेश सरकार ने पेट्रोल पंपों व गैस एजेंसियों को आवश्यक सुविधाएं सृजित करने व साफ-सफाई बनाए रखने के दिशा-निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्रा फिलिंग स्टेशन घुमारवीं के मालिक विशाल कुंदी ने कहा कि पंप पर गाड़ियों में तेल डालने के साथ-साथ मुफ्त हवा भरने, स्वच्छ पानी और साफ सुथरे शौचालय जैसी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है।

सहायक प्रबंधक भारत पेट्रोलियम सेल्स सोलन जेसी तिवारी ने कहा कि कंपनी ने घुमारवीं के राजेंद्र फिलिंग स्टेशन को ग्राहकों को उचित सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्लेटिनियम सर्टिफाई का दर्जा दिया है। इसमें मुफ्त हवा, स्वच्छ पानी, सीसीटीवी कैमरे, तेल डालने के लिए ऑटोमैटिक मशीन, पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की सुविधाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed