फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   लोनिव कानून अधिकारी को तैनात करें

लोनिव कानून अधिकारी को तैनात करें

Thu, 07 Dec 2017 07:03 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
लोनिव कानून अधिकारी को तैनात करें
बिलासपुर में कनिष्ठ अभियंता संघ की बैठक आयोजित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर।
हिमाचल प्रदेश कनिष्ठ अभियंता संघ बिलासपुर जोन की बैठक दशम वृत बिलासपुर कार्यालय परिसर में संघ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में जिलाभर से आए कनिष्ठ अभियंताओं ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि दिन-प्रतिदिन कार्यालय और फील्ड में स्टाफ की कमी होती जा रही है। इससे फील्ड और कार्यालय के काम प्रभावित हो रहे हैं।

मजबूरन फील्ड स्टाफ को ऑफिस में लगाना पड़ रहा है। संघ ने सरकार से मांग की कि पीडब्ल्यूडी में नए बेलदार, चौकीदार और चपरासी की भर्ती की जाए ताकि काम सुचारु चल सके। राजीव शर्मा ने कहा कि किसी भी कार्य के प्राकलन को तैयार करने के बाद उसकी अप्रूवल के लिए भी सभी अधिकारियों के पास जेई को जाना पड़ता है, जिससे भी काम प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन


होम सब डिविजन की शर्त को निरस्त किया जाना चाहिए क्योंकि दूसरे सब डिविजन में काम करने के लिए जेई को 50 से 60 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि कानूनी मसलों के लिए पीडब्ल्यूडी में अलग से कानून अधिकारी की तैनाती होनी चाहिए, क्योंकि पेशी के दौरान जेई का पूरा दिन प्रभावित होता है। अनुबंध के आधार पर लगे जेई को नियमित होने के बाद दोबारा शून्य से इंक्रीमेंट शुरू होती है। इससे पिछले लाभ निरस्त हो जाते हैं। ऐसे नियमों में बदलाव होना चाहिए। नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता को पूरे 11 वार्ड देखने पड़ रहे हैं। लिहाजा नप में एक कार्य निरीक्षक पद का सृजन आवश्यक है। इसके अलावा उन्होंने पेट्रोल तीस लीटर और मोबाइल भत्ता 500 रुपये करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में संघ महासचिव ई. अनूप गौतम, वित्त सचिव ई. दिनेश गुप्ता, ई. अब्दुल रहमान, ई. बीडी कुरैशी, ई. अजय शर्मा, ई. सुरजीत कैंथ, ई. दिनेश चंदेल, ई. दिनेश, ई. साहिल, ई. इंद्रपाल, ई. बृजलाल, ई. नागेंद्र, ई. राजेंद्र, ई. राहुल, ई. स्वाति चंदेल, ई. अनिल चंदेल, ई. ऋषि राज, ई. नीम चंद, ई. राजीव कुमार, ई. रजनीश कुमार, ई. बलदेव ठाकुर, ई. रामलोक, ई. नरेश कुमार, ई. राजेश कुमार, ई. अखिलेश शर्मा, ई. शिव कुमार, ई. विपन शर्मा, ई. अमर नाथ, ई. वैभव, ई. अनिता, ई.अवनीश, ई. नंद लाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed