फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पहली बार वोट डालने वाली युवतियों में चेहरों पर मुस्कराहट

पहली बार वोट डालने वाली युवतियों में चेहरों पर मुस्कराहट

Thu, 09 Nov 2017 08:00 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
पहली बार वोट डालने वाली युवतियों में चेहरों पर मुस्कराहट

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर।
बिलासपुर में मतदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई युवाओं ने सुबह-सुबह ही वोट डाले। कुछ ऐसे भी थे जो पहली बार अपने मतदान का प्रयोग कर रहे थे। उनमें भी खासा उत्साह देखने को मिला। पहली बार वोट डालने के बाद युवकों और युवतियों के चेहरों पर खुशी थी।

सुबह 8:45 बजे चांदपुर पोलिंग स्टेशन में लोग लाइनों में खड़े होकर वोट डालने का इंतजार कर रहे हैं। इतने में पोलिंग स्टेशन के अंदर से युवती बाहर आती है। उसके चेहरे पर हल्की मुस्कराहट है। अपने हाथ की अंगुली में लगी स्याही को देख रही थी। जब अमर उजाला ने उससे बात की तो चांदपुर की कृतिका ने कहा कि वह पहली बार मतदान का प्रयोग कर रही है। इससे वह बेहद खुश है। वह भी अब चुनाव का हिस्सा बनी है।
विज्ञापन


इसके करीब आधे घंटे बाद 9:30 बजे दोहलां ब्राहमणा की मनीषा शर्मा बाहर आती हैं। फोन पर बात करते हुए परिजनों से कहती है उसने अपना वोट डाल दिया है। वह घर आ रही है। वोट डालकर वह बहुत खुश है। मनीषा ने अमर उजाला से कहा कि वह भी पहली बार वोट डाल रही है। पहली बार वोट डालने पर उसे भी खासी खुशी हुई है। इसके अलावा जिला के सभी पोलिंग स्टेशनों में नए वोटरों ने वोट डाले, सभी जगहों से नए वोटरों के पहली बार वोट डालने पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर के रौड़ा, डियारा और चंगर सेक्टर के पोलिंग बूथ का मुआयना किया तो यहां भी युवाओं सहित बुजुर्ग, महिलाएं और सरकारी कर्मचारी लाइनों में खड़े होकर बारी का इंतजार कर रहे थे। 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक शहर और आसपास के पोलिंग स्टेशनों में लाइनें लगी रही। शाम होते-होते लाइनें कम हो गई थी। पांच बजे के बाद भी जो लोग लाइनों में खड़े थे उन्हें भी वोट डालने से वंचित नहीं रहना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed