{"_id":"5991ce3b4f1c1b555f8b45a0","slug":"91502727739-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंदरौर में दो मंजिला मकान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंदरौर में दो मंजिला मकान गिरा
Updated Mon, 14 Aug 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भगेड़(बिलासपुर)।
ग्राम पंचायत कंदरौर के गांव कंदरौर में बारिश के कारण दो मंजिला मकान गिर गया। इस दौरान घर के लोगों को भागकर जान बचानी पड़ी। घर गिरने से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में प्रशासन को सूचना दे दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप धीमान और वार्ड सदस्य रत्नी देवी ने बताया कि प्रभावित रामलाल सुपुत्र बरडू राम गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। वहीं बीपीएल परिवार से भी हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण उनके घर को भारी नुकसान पहुंचा है। गरीब परिवार से संबंध रखने के कारण वह घर को फिर से नहीं बना सकते हैं। इसको देखते हुए जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से अपनी है कि वह मौके पर पहुंचकर पूरी घटना का निरीक्षण करें और प्रभावित को उचित मुआवजा दें ताकि वह फिर से अपना घर बना सके।