{"_id":"5c9e56d0bdec2214577e7bff","slug":"81553880784-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सामग्री की गुणवता और स्वच्छता का स्तर बनाए रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सामग्री की गुणवता और स्वच्छता का स्तर बनाए रखें
विज्ञापन
स्वीट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता का स्तर बनाए रखें
बिलासपुर। एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने जिला स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेला में व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला परिसर में बिक्री की जाने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता तथा स्वच्छता के स्तर को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। स्वास्थ्य विभाग तथा खाद्य आपूर्ति मामले विभाग के निरीक्षक मेले के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का निरीक्षण करेंगे ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो।
उन्होंने समस्त होटल, ढाबों एवं मिठाई वालों को खाद्य वस्तुओं की स्वच्छता व साफ-सफाई एवं मिठाइयों को ढक कर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित पॉलिथीन पर भी निगरानी रखी जाए। होटल ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडर व्यावसायिक कार्य के लिए उपयोग न हों जिसके लिए होटलों व ढाबों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।
उन्होंने सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मेले के दौरान पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें और मेला स्थल पर पेयजल के लिए अतिरिक्त नल लगाएं तथा मेला परिसर में किसी भी प्रकार की पेयजल पाइप की लीकेज न होने दें। उन्होंने सफाई व्यवस्था पर चर्चा करते हुए नगर परिषद घुमारवीं को निर्देश देते हुए कहा कि मेला अवधि के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था समय पर कर ली जाए ताकि मेला परिसर में स्वच्छता बनी रहे। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान अतिरिक्त कूड़ेदान व्यवस्थित किए जाएं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल का ही प्रयोग करें।