फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले की एबीवीपी ने की निंदा

एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले की एबीवीपी ने की निंदा

Mon, 25 Mar 2019 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले की एबीवीपी ने की निंदा

विज्ञापन
एसएफआई कार्यकर्ताओं के हमले की एबीवीपी ने की निंदा
प्रदेश सरकार से आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर इकाई की ओर से स्थानीय महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदेश विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के ऊपर एसएफआई के कार्यकर्ताओं द्वारा जिस प्रकार से सुबह शाखा में तेज तर्रार हथियारों के साथ हमला किया गया, विद्यार्थी परिषद इसकी कड़ी निंदा करता है। इस हमले में विद्यार्थी परिषद के 15 से अधिक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया है। विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार से यह मांग करती है कि एसएफआई के आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाए।
इकाई अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने कहा कि एसएफआई के कार्यकर्ताओं द्वारा पहले भी इस प्रकार के कायराना हरकत की गई है। विद्यार्थी परिषद इस बात की कड़ी निंदा करती है और अपराधी तत्वों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करता है। अगर आपराधिक तत्वों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद इसके लिए उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

आंदोलन में विद्यार्थी परिषद बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष राहुल ठाकुर, इकाई सचिव नवीन शर्मा, जिला संयोजक अजय शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नेहा शर्मा तथा प्रशांत, अखिल, शिवांश, सौरभ, राहुल, उमेश, रिया, भुवनेश्वरी, अंकिता, कंचन, अभिषेक, लवली, शीतल, विनय, अभिषेक, अंकित, विकास व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed