फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   दाड़लाघाट एनएच से हटेंगे अवैध कब्जे, एफआईआर दर्ज

दाड़लाघाट एनएच से हटेंगे अवैध कब्जे, एफआईआर दर्ज

Sun, 30 Dec 2018 10:48 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 30 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट एनएच से हटेंगे अवैध कब्जे, एफआईआर दर्ज
बिलासपुर। शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर अवैध कब्जों को लेकर एनएचएआई ने सख्त रुख अपना लिया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

एनएचएआई के अधिकारियों ने दाड़लाघाट स्थित पुलिस थाने में कुछ लोगों के खिलाफ एनएच पर अवैध कब्जे करने को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई है। एनएचएआई अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

अवैध कब्जों से शालाघाट से लेकर ब्रह्मपुखर तक सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल को चुकी है। जगह-जगह लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण से निकासी नालियां भी बंद हो चुकी हैं। इससे पानी सड़क पर बहता है। इससे नेशनल हाईवे खस्ताहाल हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि नेशनल हाईवे के खस्ताहाल का मुख्य कारण अतिक्रमण और फेंका गया मलबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के जेई तरुण ने बताया कि शिमला-धर्मशाला हाईवे पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ दाड़लाघाट पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण न करें और न ही किसी तरह का सामान फेंकें।

इनसेट...
होटलों और सर्विस स्टेशनों को एनएचएआई जारी करेगा नोटिस
एनएचएआई ने अब ऐसे होटलों और सर्विस स्टेशनों को भी नोटिस जारी का मन बना लिया है जहां नेशनल हाईवे पर पानी फेंका जाता है। इससे नेशनल हाईवे खस्ताहाल हो चुका है। हालांकि कई जगह हाईवे को दुरुस्त करने का कार्य भी शुरू हो चुका है। लेकिन ऐसे कई लोग हैं जो एनएचएआई अधिकारियों के बार-बार कहने के बावजूद सड़क पर पानी व मलबा फेंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed