{"_id":"5c28fdf7bdec2256c66bbf9f","slug":"81546190327-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनियों की मनमानी पर कसेगी नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनियों की मनमानी पर कसेगी नकेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा कि निजी कंपनियों में कार्यरत प्रदेश के कर्मियों व कामगारों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। उनके हितों की रक्षा की जाएगी। मनमानी करने वाली प्राइवेट कंपनियों पर नकेल कसी जाएगी। निजी कंपनियों में कार्यरत कर्मियों के मसलों को विधानसभा में उठाया जाएगा तथा इस बाबत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी अवगत करवाया जाएगा।
विधायक राजेंद्र गर्ग रविवार को बरोटीवाला में आयोजित निजी कंपनियों में कार्यरत घुमारवीं चुनाव क्षेत्र के कर्मियों व कामगारों को संबोधित कर रहे थे। घुमारवीं के कर्मियों का धन्यवाद करने के लिए विधायक परमजीत पम्मी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया। विधायक राजेंद्र गर्ग के सामने कर्मियों व कामगारों ने निजी कंपनियों की मनमानी सहित अन्य समस्याओं को रखा। इस मौके पर विधायक परमजीत पम्मी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. श्रीकांत, राज गर्ग, राजेश शर्मा, बाबू लाल धर्माणी तथा नितेश सहित सैकडों की संख्या में निजी कंपनियों में कार्यरत कर्मी व कामगार मौजूद थे।