{"_id":"5bd75b8bbdec222765623626","slug":"81540840331-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इफ्को का केंद्र बंद मिलने पर किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इफ्को का केंद्र बंद मिलने पर किसानों ने किया हंगामा
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। किसान गेहूं व मटर की बुबाई में लगे हैं और खाद को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। सोमवार को इफ्को का केंद्र बंद मिलने पर किसानों ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ प्रदर्शन कर हंगामा किया।
सोमवार को सुबह से नगर के इफ्को केंद्र के पास खाद लेने वाले किसानों की भीड़ लगने लगी थी। करीब दो बजे तक केंद्र प्रभारी ने जब केंद्र नहीं खेला तो किसानों का पारा चढ़ गया और केंद्र के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। किसानों ने भाकियू अंबाबता के युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिम रजा को बुला लिया। किसानों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में केंद्र के सामने नैनीताल हाईवे पर प्रदर्शन किया। इसके बाद किसान तहसील पहुंचे और एसडीएम डीएस गुप्ता से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में किसानों ने केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों को खाद न देकर केंद्र बंद करके कई दिनों से परेशान करने की बात कही। किसानों का आरोप था कि केंद्र प्रभारी फोन पर उनसे अभद्र भाषा में बोलते हैं। उन्होंने केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में युवा जिलाध्यक्ष के साथ सफदर अली, हरपाल सिंह, यूसुफ अली, रंजीत सिंह, लालाराम, शाकिर, दुर्गा प्रसाद, अकरम, दिलबाग सिंह आदि मुख्य थे।