फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   लखनपुर में गंदगी से डेंगू फैलने का खतरा

लखनपुर में गंदगी से डेंगू फैलने का खतरा

Sun, 15 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
लखनपुर में गंदगी से डेंगू फैलने का खतरा
consult doctor
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। लखनपुर में हिमुडा कलोनी की सीवरेज का गंदा पानी खुले में बह रहा है जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत ऐसी है कि सीवरेज की बदबू दूर-दूर तक पहुंच रही है जिससे चलते लोगों को घरों में रहना मुश्किल हो गया है। वहीं इससे बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
शहर में एक ओर जहां आए दिन डेंगू की बीमारी से लोग परेशान हैं वहीं यहां पर संबंधित विभाग को स्वच्छता का कोई भी ध्यान नहीं है। शहर में डेंगू से बचने के लिए प्रशासन लोगों को घर-घर पहुंच कर साफ-सफाई के लिए जागरूक कर रहे हैं लेकिन लखनपुर में सीवरेज का गंदा पानी खुले में बह रहा है। इसे देख कर प्रशासन तथा विभाग का सुस्त रवैया साफ दिख रहा है। जहां पर सीवरेज का गंदा पानी बह रहा है वहां से हर दिन सैकड़ों स्कूली बच्चे स्कूल आते-जाते हैं तथा यहां से दिन भर लोगों का आनाजाना लगा रहता है लेकिन संबंधित विभाग को लोगों के स्वास्थ्य की कोई भी चिंता नहीं है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में पवन कुमार, प्रवीण कुमार, मनोज शर्मा, जगदीश, प्रकाश, आत्मा राम, शिव कुमार, प्रवेश कुमार, सुषमा देवी, मोनिका, भावना, आरती, शीतल ने बताया कि एक तरफ तो लखनपुर में सीवरेज की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान हैं वहीं यहां पर जो सीवरेज लाइन है उसकी भी हालत ठीक नहीं है जो आए दिन ब्लॉक तथा खराब होती रहती है। इससे सीवरेज की गंदगी सड़कों तथा नालियों में बहती रहती है। लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग से इस बारे में हम कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड पार्षद वंदना गौतम ने कहा कि सीवरेज खुले में बह रही है यह बात उनके ध्यान में नहीं थी। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग को इसके बारे में सूचित कर दिया जाएगा ताकि लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed