फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जेसाबी पर गिरी चट्टाने कपाहड़ा के युवक की मौत

जेसाबी पर गिरी चट्टाने कपाहड़ा के युवक की मौत

Sat, 12 May 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
जेसाबी पर गिरी चट्टाने कपाहड़ा के युवक की मौत
शिशुपाल की मौत से गांव में मातम
विज्ञापन

जेसाबी पर चट्टान गिरने से हुई मौत
आज किया जाएगा अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। कपाहड़ा पंचायत के गांव कपाहड़ा के शिशुपाल की शिमला के तहत आने वाले शरोथा में एक हादसे में मौत हो गई है। पहाड़ी का कटान करते समय जेसीबी पर चट्टानें गिर गईं, जिससे शिशुपाल भी चट्टान के नीचे दब गया। इस कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। पिछले एक माह में गांव के दो युवकों की अलग-अलग हादसों में हुई मौत से शोक की लहर दौड़ गई है। युवा बेटों की मौत के गम में डूबे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक शिमला के तहत शरोथा के साथ लगते टागरी नाले में सड़क के साथ पहाड़ी की कटिंग का कार्य किया जा रहा था। इस कार्य को कपाहड़ा गांव का युवक शिशुपाल जेसीबी से कर रहा था कि अचानक जेसीबी पर चट्टान गिर गई। इससे शिशु पाल की मौके पर ही मौत हो गई। 26 वर्षीय युवा बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कुछ ही समय पहले उसकी शादी हुई थी। अभी कुछ ही दिन पहले कपाहड़ा के एक अन्य युवक की भी छत से गिरने से मौत हो गई थी। अभी गांव इस हादसे से उभर ही नहीं सका था कि गांव के एक और युवक की हादसे में मौत हो गई। शिशुपाल एक गरीब परिवार से संबंध रखता था। रविवार को उसका दाह संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed