फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को की रूप रेखा तैयार

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को की रूप रेखा तैयार

Sat, 12 May 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को की रूप रेखा तैयार
कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन 16 को
विज्ञापन

इंदिरा भवन में बैठक कर बनाई रूपरेखा
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर बिलासपुर इंदिरा भवन में कांग्रेस ने बैठक का आयोजन किया। अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के प्रधान कमलेंद्र कश्यप ने की। बैठक में पूर्व मंत्री और श्रीनयना देवी के वर्तमान विधायक ठाकुर रामलाल ने विशेष तौर पर शिरकत की। बैठक में देश और प्रदेश में बढ़ रही महंगाई, चरमरा रही कानून व्यवस्था के खिलाफ बिलासपुर में पदयात्रा और विरोध प्रदर्शन रैली निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम को लेकर बैठक में रूपरेखा तैयार की गई। पदयात्रा और विरोध प्रदर्शन का आयोजन 16 मई को सुबह 11 बजे चेतना चौक मेन मार्केट बिलासपुर से उपायुक्त कार्यालय तक होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में श्रीनयना देवी के विधायक एवं सभी पूर्व विधायक और समस्त जिला के वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के अलावा महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल और समस्त कांग्रेस के फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी और सदस्य भाग लेंगे। पद यात्रा में जिलाधीश के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी भेजा जाएगा। पद यात्रा को लेकर प्रत्येक ब्लॉक से 250 कार्यकर्ताओं के अलावा सभी कांग्रेस के फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्षों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक में कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, महासचिव गोपाल कृष्ण शर्मा, संदीप सांख्यान, सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा, कांग्रेस कोषाध्यक्ष राकेश सोनी, सचिव हेम राज ठाकुर, मृदुल चोपड़ा, सेवादल से वीरेंद्र ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, महासचिव नीलम ठाकुर, किसान कांग्रेस अध्यक्ष रत्न सिंह वर्मा, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष राज टाडू, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आशीष ठाकुर, ओबीसी सेल अध्यक्ष रंजीत ठाकुर, हेम चंद ठाकुर व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed