फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अब व्हॉट्सएप से करें पुलिस में शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

अब व्हॉट्सएप से करें पुलिस में शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

Mon, 12 Mar 2018 11:11 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
अब व्हॉट्सएप से करें पुलिस में शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई
बिलासपुर। अगर 100 नंबर नहीं मिल रहा है और संबंधित थानों में रात के समय कोई भी फोन नहीं उठा रहा है तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। बिलासपुर पुलिस ने एक व्हॉट्सएप शिकायत नंबर 9882656789 चालू किया है। जिस पर कोई भी पीड़ित शख्स कभी भी अपनी शिकायत लिखकर भेज सकता है।
विज्ञापन

यह शिकायत संबंधित थानों के इंचार्ज को भेजी जाएगी, ताकि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
लोगों की अकसर ऐसी शिकायतें एसपी कार्यालय पहुंचती रहती हैं, जिसमें लोग यह कहते हैं कि 100 नंबर नहीं मिलता। अगर हम संबंधित थानों में फोन करें तो वहां पर भी रात के समय कोई भी फोन नहीं उठाता। इससे कई बार घटना स्थल पर पुलिस समय पर नहीं पहुंच पाती और कई बार आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए एसपी बिलासपुर ने व्हॉट्सएप शिकायत नंबर शुरू किया है। हालांकि अभी तक इसे पूरी तरह से चालू करने में कुछ समय लगेगा। इसके बाद इसे लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इस नंबर को एएसपी बिलासपुर द्वारा हैंडल किया जाएगा। 24 घंटे इस पर लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इस नंबर पर आने वाली शिकायतों का भी संबंधित पुलिस कर्मियों को जल्द समाधान करना होगा। शिकायतों का निपटारा करने के बाद इसकी जानकारी भी एसपी कार्यालय में देनी होगी, ताकि लोगों की समस्याओं का समय पर निपटारा हो सके।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि लोगों की समस्याओं को देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने व्हॉट्सएप शिकायत नंबर चालू किया है। जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। इस नंबर पर कोई भी पीड़ित 24 घंटे अपनी शिकायत लिखकर भेज सकता है। इसके अलावा फोटो अपलोड कर भी घटना की जानकारी दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed