फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कद्दावर नेताओं की हार के बाद अब रामलाल ठाकुर को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

कद्दावर नेताओं की हार के बाद अब रामलाल ठाकुर को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Tue, 19 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
कद्दावर नेताओं की हार के बाद अब रामलाल ठाकुर को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
बिलासपुर। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की हार के बाद कांग्रेस के महासचिव रामलाल ठाकुर की जीत उनके कॅरिअर के लिए नए आयाम स्थापित कर सकती है। वीरभद्र सिंह के करीबी माने जाने वाले रामलाल ठाकुर को अब पार्टी और विपक्ष में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। क्योंकि रामलाल ठाकुर को राजनीति का लंबा अनुभव है। वहीं पूर्व में सरकार में कई बड़े मंत्री पदों पर रह चुके हैं। ऐसे में अब रामलाल ठाकुर के अच्छे दिन आना लगभग तय है।
विज्ञापन


गौर रहे कि पूर्व में वीरभद्र सिंह के मंत्रिमंडल में रामलाल ठाकुर वन मंत्री, कानूनी मंत्री, खेल मंत्री आदि बड़े पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वीरभद्र सिंह का करीबी होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले चुनाव में हार के बाद भी उन्हें सरकार में 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति का चेयरमैन बनाया गया। वहीं विधानसभा में भी कैबिनेट रैंक दिया गया। लेकिन अब प्रदेश में कांग्रेस के कद्दावर नेताओं की हार के बावजूद रामलाल ठाकुर ने जीत प्राप्त की है। ऐेसे में अब श्रीनयनादेवी विस क्षेत्र के लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि वीरभद्र सिंह अब उन्हें विपक्ष का नेता घोषित कर सकते हैं। इसके पीछे एक कारण यह भी माना जा रहा है कि रामलाल ठाकुर वीरभद्र सिंह के साथ हर समय कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। भले ही संगठन ने एक समय वीरभद्र सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उस समय भी रामलाल ठाकुर वीरभद्र के साथ खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed