फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अस्पताल में बढने लगी डेंगू के मरीजों की तादात

अस्पताल में बढने लगी डेंगू के मरीजों की तादात

Sun, 29 Oct 2017 11:08 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में बढने लगी डेंगू के मरीजों की तादात
बिलासपुर। पिछले कुछ दिनों से जिला में डेंगू के मरीजों में इजाफा हुआ है। हालांकि बिलासपुर में स्थिति नियंत्रित है। लेकिन, डेंगू बीमारी से ग्रस्त सबसे ज्यादा मरीज बाहरी राज्यों से आने वाले लोग हैं। इसके अलावा बिलासपुर से बाहर पढ़ने गए विद्यार्थी भी हैं। वे डेंगू से पीड़ित होकर इलाज के लिए बिलासपुर पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के मेडिकल वार्डों में डेंगू से ग्रस्त मरीज दाखिल हैं, जिनका उपचार चल रहा है। कुछ को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। इनका स्वास्थ्य अब ठीक है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार इस समय 20 से 30 लोग डेंगू से ग्रस्त मरीज हैं। इनका इलाज चल रहा है। कुछ तो मेडिकल वार्ड में भर्ती हैं, जबकि कुछ का उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई है। मेडिकल ओपीडी में रोजाना 100 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से ज्यादातर मामले डेंगू के न होकर सर्दी, जुकाम, टायफायड व बुखार के हैं। चिकित्सक जोखिम न उठाकर ऐसे मरीजों को डेंगू का टेस्ट लिख रहे हैं। डियारा सेक्टर व शहर से 12 किलोमीटर दूर घाघस के आसपास के इलाकों से डेंगू के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग इन जगहों पर कैंपों का आयोजन कर लोगों को जागरूक कर रहा है। वहीं, डॉक्टर भी मरीज और तीमारदारों को डेंगू से बचाव व इसके लक्षणों के बारे में बता रहे हैं। डियारा सेक्टर के सब्जी मंडी की तरफ से लोग यहां पर पहुंच हैं। क्योंकि वहां पर गंदगी व पानी इकट्ठा होने से मच्छर पनपने लगे हैं।
विज्ञापन


शहर के 11 लोगों में डेंगू पॉजिटिव
जिला अस्पताल में कार्यरत एमओएच प्रविंद्र सिंह का कहना है कि शहर के 11 लोगों में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। इनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अलावा सभी को छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि जहां से डेंगू के मामले आ रहे हैं, वहां से पानी का सैंपल लेकर जांच की जाएगी। इसके अलावा फॉग का स्प्रे भी किया जाएगा। लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करे डेंगू की बीमारी से बचाव
बिलासपुर अस्पताल मे कार्यरत मेडिकल विशेषज्ञ जितेंद्र ठाकुर का कहना है कि मच्छरों के काटने से बचना चाहिए। समय-समय पर घर के आसपास व घर के अंदर स्प्रे करवाएं या स्वयं करें। घर के आसपास पानी को इकट्ठा न होने दें, जितना संभव हो सके शरीर को पूरा ढककर रखें। ज्यादा बुखार, कमर दर्द, पेट व जोड़ों का दर्द, सिर दर्द डेंगू के लक्षण हो सकते हैं। अगर ऐसा है तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच करवानी चाहिए। इसके अलावा डेंगू की बीमारी से ग्रस्त जो मरीज हैं उसे डरने की जरूरत नहीं है। इसमें वह सभी कुछ खा सकता है। पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। ज्यादा से ज्यादा आराम करें। डॉक्टरों की सलाह पर दवाइयों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed