{"_id":"6a24343c22fe224471081502","slug":"80-posts-of-security-guard-and-supervisor-will-be-filled-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-161175-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 80 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 80 पद
Sat, 06 Jun 2026 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर में 11 जून, घुमारवीं में 12 जून को होगा साक्षात्कार
साक्षात्कार के लिए पुरुष अभ्यर्थी ही कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड ने सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 80 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 11 जून और उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में 12 जून को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
इंटरव्यू सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि इन पदों के लिए केवल योग्य पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु 19 से 40 साल होनी चाहिए। अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और 56 से 95 किलोग्राम भार होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 रुपये से 24,000 रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा चयनित अभ्यर्थियों को पीएफ, ईएसआई और बीमा की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश और हिमाचल से बाहरी राज्यों में नियुक्त किया जाएगा। उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह ऑनलाइन वेबसाइट पर अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित स्थान, तिथि और समय पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।