फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   80 lakh will be spent on repairing the road: Katwal

सड़क दुरुस्त करने पर खर्च होंगे 80 लाख : कटवाल

Sat, 26 Aug 2023 07:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 07:09 PM IST
विज्ञापन
80 lakh will be spent on repairing the road: Katwal
री गांव के बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिले विधायक जीतराम कटवाल
विज्ञापन

-वहीं,बरठीं से री तक लगभग 4 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीतराम कटवाल लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर री गांव के बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिले। कहा कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र से करोड़ों रुपये हिमाचल प्रदेश की आपदा से निपटने के लिए दिया गया है। री गांव के लिए जाने वाली सड़क पूरी तरह से जल मग्न हो गई है। अब री गांव में युद्ध स्तर पर वैकल्पिक मार्ग बनाया जाएगा। बरसात के बाद री गांव के लिए स्थायी सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। कटवाल ने इससे पहले भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ सीर खड्ड के बहाव में बह चुकी री गांव की सड़क का मुआयना किया। बताया कि सड़क को दुरुस्त करने के लिए खड्ड के किनारे 80 लाख रुपये की सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी। ताकि खड्ड के बहाव से सड़क को नुकसान न हो सके। इसके लिए विभाग को आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया बरठीं से री गांव तक लगभग 4 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर ली गई है। इससे सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि भारी बारिश के कारण सीर खड्ड के बहाव के कारण री गांव को जाने वाली सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे री गांव का संपर्क अन्य गांवों से कट गया है। हाल ही में तीसरी बार हुई बारिश ने बची हुई सड़क को भी खत्म कर दिया है। अब री गांव को जाने के लिए पैदल रास्ता भी नहीं बचा है। लोगों को दो किलोमीटर का सफर तय कर सड़क तक पहुंचना पड़ रहा है। लोगों के दुख दर्द में शामिल होने पर स्थानीय विधायक जीतराम कटवाल ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कर दी जाएगी। ताकि ग्रामीणों को आने जाने में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। बाढ़ में महेंद्र सिंह की दुधारू भैंस भी मर गई थी। उन्होंने कहा कि भैंस का उचित मुआवजा जल्द ही दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed