फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   798 students appeared for the Golden Jubilee Scholarship Examination in the district.

Bilaspur News: जिले में 798 विद्यार्थियों ने दी स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति परीक्षा

Sun, 02 Mar 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 02 Mar 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
798 students appeared for the Golden Jubilee Scholarship Examination in the district.
17 केंद्रों में हुई परीक्षा ,114 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

-सिर्फ एडमिट कार्ड और पेन ले जाने की ही मिली अनुमति

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति योजना के पहले चरण की परीक्षा रविवार को हुई। जिले के सरकारी स्कूलों के पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 798 विद्यार्थियों ने यह छात्रवृत्ति परीक्षा दी।
परीक्षा के लिए 912 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा में 114 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा 17 केंद्रों में हुई। यह परीक्षा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सोलन की ओर से प्रदेश स्तर पर आयोजित की जाती है। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में सिर्फ एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और पेन ले जाने की ही अनुमति मिली। परीक्षा दोपहर 1:00 बजे से दोपहर 3:15 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11:30 बजे से ही विद्यार्थियों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। विद्यार्थियों को दोपहर 12:30 बजे केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रवेश देने के बाद विद्यार्थियों के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र की जांच की गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी में 46 में से 39, डंगार स्कूल में 58 में से 54, कठलग स्कूल में 75 में से 69, कुठेड़ा स्कूल में 59 में से 52, भगेड़ स्कूल में 87 में से 66, समोह स्कूल में 41 में से 35, तल्याणा स्कूल में 44 में से 28, बरठीं स्कूल में 60 में से 55, जेजवीं स्कूल में 32, झंडूता स्कूल में 46 में से 40, तलाई स्कूल में 22 में से 16, बरमाणा स्कूल में 77 में से 72, बाल पाठशाला बिलासपुर में 62 में से 54, जुखाला स्कूल में 126 में से 114, स्वाहण स्कूल में 12, स्वारघाट स्कूल में 42 और बस्सी स्कूल में 23 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

इस परीक्षा को पास करने वाले विद्यार्थी ही दूसरे चरण की परीक्षा में भाग ले सकते हैं। परीक्षा में मेरिट में आने वाले 100 विद्यार्थियों को तीन साल के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसमें कक्षा छठी के विद्यार्थियों को चार हजार रुपये प्रति माह, सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पांच हजार रुपये प्रति माह और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को छह हजार रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed