{"_id":"6ab3c346e5f9cac56e0c63a1","slug":"73-year-old-man-injured-in-accident-dies-at-aiims-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-168368-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हादसे में घायल 73 वर्षीय व्यक्ति की एम्स में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हादसे में घायल 73 वर्षीय व्यक्ति की एम्स में मौत
Thu, 24 Sep 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
बारात से लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई थी कार
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के तहत शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाड़ी-छजोली के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में घायल 73 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार को एम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव डैहर निवासी मनोहर लाल चड्ढा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर मनोहर लाल चड्ढा कार में सवार दो अन्य लोगों के साथ बारात से वापस घुमारवीं की ओर आ रहे थे। इसी दौरान छजोली कस्बे के समीप कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार मनोहर लाल चड्ढा समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया। मनोहर लाल चड्ढा की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई।