{"_id":"5cdef536bdec2207657b97eb","slug":"71558115638-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वारघाट में पार्किंग न होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वारघाट में पार्किंग न होने से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। स्वारघाट क्षेत्र में वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा न होने से लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर लोगों को मजबूरन सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करना पड़ता है। इसके कारण कई बार उनकी गाड़ियों को अन्य वाहनों की टक्कर के कारण नुकसान पहुंचता है लेकिन इसके बाद भी लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए किसी ने कोई कदम नहीं उठाया।
गौर हो कि स्वारघाट क्षेत्र मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे सड़क पर बसा हुआ है। यहां पर रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही चली रहती है। इसके साथ ही बद्दी, नालागढ़, परमाणु व पिंजौर जाने वाले सभी वाहनों को भी स्वारघाट से ही वाया नालागढ़ जाना पड़ता है। इस कारण समस्या और भी गंभीर हो जाती है। सड़क पर दोनों तरफा वाहन खड़े होने से पैदल चलने वालों और स्कूल के बच्चों के लिए आने जाने का रास्ता तक नहीं रह पाता है। इसके कारण यहां पर बड़े हादसे का भी अंदेशा बना रहता है। साथ ही यहां पर टैक्सियां खड़ी करने के लिए कोई स्थान भी चयनित नहीं किया है।
-दुकानदार नरेंद्र कुमार का कहना है कि स्वारघाट में पार्किंग अति आवश्यक बनाई जानी चाहिए। ताकि वाहन आसानी से खड़े किए जा सके।
-कुलदीप कश्यप का कहना हे कि पार्किंग नहीं होने से सभी वाहनों को सड़कों पर खड़ा करना पड़ रहा है जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही होती है।
-कुलदीप कश्यप का कहना है कि पार्किंग नहीं होने से यहां पर बड़े हादसे होने का भय बना रहता है। कई बार यहां पर बड़े हादसे होने से टले हैं।
-राममूर्ति धर्माणी का कहना है कि किसी भी सरकार व नेता ने स्वारघाट कस्बे की पार्किंग की समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। सड़कों पर वाहन खड़े होने से यहां पर दुर्घटना होती रहती है।
विज्ञापन
-जयपाल ठाकुर का कहना है कि वाहनों से सरकार करोड़ों के टैक्स वसूल रही है लेकिन उन्हें पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधा मुहैया करवाने की ओर किसी भी सरकार का ध्यान नहीं है।