{"_id":"5cacd487bdec22147057b57f","slug":"71554830471-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनयना देवी में तीसरे नवरात्र पर साढ़े पांच लाख का नकद चढ़ावा चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनयना देवी में तीसरे नवरात्र पर साढ़े पांच लाख का नकद चढ़ावा चढ़ा
विज्ञापन
नवरात्र
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयना देवी जी में चैत्र नवरात्र के चौथे दिन लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने माताजी के दर्शन किए और माताजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर अधिकारी दुर्गादास ने मंदिर क्षेत्र में रात के समय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जहां पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया वहीं पर श्रद्धालुओं के लिए रखी गई सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
मंदिर अधिकारी एवं सहायक मेला अधिकारी दुर्गा दास ने बताया कि मंदिर में सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा मंदिर न्यास का मुख्य उद्देश्य है जिस पर वह खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं।
दुर्गादास ने कहा कि मंदिर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों एवं जेब कतरों पर कड़ी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना आए और उनका कीमती सामान सुरक्षित रहे। दुर्गादास ने जहां पर सफाई कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए वहीं पर उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को भी श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने की अपील की। आने वाले सप्तमी अष्टमी नवरात्र को श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है, मंदिर न्यास के द्वारा पुख्ता व्यवस्था की जा रही है ताकि आराम से श्रद्धालु लाइनों में मां के दर्शन करके अपने घरों को लौट सकें।
विज्ञापन
मंदिर न्यास के अधीक्षक तुलसी राम ने बताया कि मंदिर न्यास को चढ़ावे के रूप में तीसरे नवरात्र के दिन 5 लाख 49 हजार 559 नकद, सोना 18 ग्राम 200 मिली ग्राम, चांदी 1 किलोग्राम 490 ग्राम, 10 डॉलर कनाडा, 100 यूरो, 10 डालर सिंगापुर, 10 डालर यूएस प्राप्त हुए हैं।