फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   शहर के नालों का होगा चैनेलाइजेशन और नालियों का काम

शहर के नालों का होगा चैनेलाइजेशन और नालियों का काम

Mon, 17 Dec 2018 11:20 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
शहर के नालों का होगा चैनेलाइजेशन और नालियों का काम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर शहर के नालों की हालत जल्द ही सुधरने जा रही है। इसके लिए नगर परिषद ने कदमताल शुरू कर दिया है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर नगर परिषद एक खाका तैयार कर प्रदेश सरकार को भेज रही है ताकि इस पूरे कार्य के लिए सरकार की ओर से पैसा जारी हो सके।
उल्लेखनीय है कि नगर परिषद में नवनियुक्त कार्यकारी अधिकारी ऊर्वशी वालिया के प्रयासों से बिलासपुर में पहली दफा नालों का चैनेलाइजेशन का प्लान तैयार किया जा रहा है। नालों के चैनेलाइजेशन से शहर की सुंदरता में लगने वाला दाग भी मिट जाएगा और शहर के नालों की सफाई भी हो जाएगी। बरसात के दिनों में नाला भरने की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए नगर परिषद ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

गौर हो कि बरसात के दिनों में नालों के भरने से शहर के कई हिस्सों में भारी नुकसान हो चुका है। चंपा पार्क के नाले में बरसात के समय पानी का बहाव ज्यादा होने से यहां के साथ लगती दुकानों को भी खतरा बना हुआ होता है। नालों के चैनेलाइजेशन के प्रोजेक्ट को नगर परिषद ने अपने उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवा दिया है। अब जैसे ही सरकार की ओर से पैसा आएगा चैनेलाइजेशन के काम शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
अवैध कब्जों का भी लगेगा पता
चैनेलाइजेशन से नालों में किए गए अवैध कब्जों का भी खुलासा होगा क्योंकि जैसे ही नगर परिषद इसका कार्य शुरू करेगी तो पूरी स्थिति साफ हो जाएगी कि शहर में कितने लोगों ने अवैध रूप ने नालों में भी कब्जा कर रखा है।
इनसेट...
पैसा मंजूर होते ही शीघ्र काम शुरू होगा
शहर के नालों का जल्द ही चैनेलाइजेशन किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार को लिखा जा रहा है। जैसे ही सरकार से पैसा मंजूरी होगा काम शुरू कर दिया जाएगा।
-ऊर्वशी वालिया, कार्यकारी अधिकारी, नप बिलासपुर
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed