फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   दीवाली से पहले की एचआरटीसी में एडवांस बुकिंग

दीवाली से पहले की एचआरटीसी में एडवांस बुकिंग

Thu, 01 Nov 2018 11:18 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
दीवाली से पहले की एचआरटीसी में एडवांस बुकिंग
दीपावली तक दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी आने वाली सभी बसें फुल
विज्ञापन

एचआरटीसी में हुई 100 फीसदी एडवांस बुकिंग, मांग को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाएगा परिवहन निगम
खेमराज शर्मा
बिलासपुर। दीपावली त्योहार के चलते एचआरटीसी की बसों में एडवांस में बुकिंग हो गई है। इस समय दीपावली से पहले बिलासपुर डिपो की दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी चलने वाली बसें सभी ऑनलाइन बसें बुक हो चुकी हैं। इन बसों में 100 प्रतिशत बुकिंग चल रही है।
गौरतलब है कि दीपावली को लेकर सभी लोग छुट्टियां लेकर घर आते हैं। ऐसे में सभी ने पहले ही बसों की बुकिंग एडवांस में करवा ली है, ताकि दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी से आने में उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। इस समय बिलासपुर से दिल्ली के लिए आठ बसें, चंडीगढ़ के लिए सात बसें और बद्दी के लिए चार बसें जाती हैं। इन सभी बसों की ऑनलाइन बुकिंग होती है। इसके चलते बिलासपुर से बाहर रहने वाले नौकरी पेशा लोगों और विद्यार्थियों ने पहले ही दो से सात नवंबर तक बसों की बुकिंग करवा ली है। वहीं एचआरटीसी बस अड्डा के अधिकारियों का कहना है कि एक या दो दिन में उन्हें चंडीगढ़, दिल्ली से अतिरिक्त बसों की डिमांड आने वाली है। जिसके बाद बसों का शेड्यूल जारी कर बसों को इन स्थानों के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

आरएम बिलासपुर पवन कुमार ने बताया कि एचआरटीसी की बसों में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। जबकि दिवाली के बाद वापसी को लेकर भी बुकिंग हो चुकी है। वहीं डिमांड के हिसाब से अतिरिक्त बसों को भी दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट....
वापिस जाने की भी हो चुकी है ऑनलाइन बुकिंग
ऑनलाइन बुकिंग का लाभ लेते हुए कइयों ने तो वापिस जाने की भी ऑनलाइन बुकिंग करवा ली है। बिलासपुर से 11 नवंबर की सभी बसें पहले ही बुक हो चुकी है। वहीं एचआरटीसी प्रबंधन का कहना है कि लोगों की सुविधाओं को देखते हुए वापसी में भी अतिरिक्त बसें भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed