फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अतिरिक्त मुख्य सचिव ने मांगी फोरलेन शिकायतों पर कार्रवाई की रिपोर्ट

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने मांगी फोरलेन शिकायतों पर कार्रवाई की रिपोर्ट

Wed, 12 Sep 2018 08:16 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने मांगी फोरलेन शिकायतों पर कार्रवाई की रिपोर्ट
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने मांगी फोरलेन शिकायतों पर कार्रवाई की रिपोर्ट
विज्ञापन

प्राथमिकता के आधार पर दिए एनएचआई और लोनिवि को कार्रवाई के आदेश
उपायुक्त बिलासपुर और प्रोजेक्ट डायरेक्टर मंडी को भी किया सचिव ने तलब
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। फोरलेन विस्थापितों की शिकायतों पर अभी तक क्या कार्रवाई की है, इसको लेकर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सख्त रवैया अपना लिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने उपायुक्त बिलासपुर सहित प्रोजेक्ट डायरेक्टर मंडी को तलब करते हुए कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। जबकि क्षेत्रीय कार्यालय शिमला एनएचआई और लोनिवि के अतिरिक्त मुख्य सचिव को फोरलेन विस्थापितों की समस्याओं पर कार्रवाई करने के आदेश भी जारी किए हैं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आदेश पारित कर कहा है कि प्राथमिकता के आधार पर फोरलेन विस्थापितों की समस्याओं का हल हो और अभी तक क्या कार्रवाई की गई है इसकी असल रिपोर्ट भी तलब की है। वहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव के आदेशों के बाद लोनिवि के अंडर सेक्रेटरी रितूराज वर्मा ने उपायुक्त बिलासपुर व एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मंडी को आठ अगस्त को अपने पत्र संख्या (पीबीडब्ल्यू (बी)डी (1) 30/2017) में आदेश जारी कर उपायुक्त बिलासपुर से गठित कमेटी की रिपोर्ट मांगी है। जबकि एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से शिकायतों पर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। एकाएक आए ऐसे आदेशों से फोरलेन विस्थापितों को अब न्याय की आस जगी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछली सरकार के समय विधानसभा में नयना देवी के तत्कालीन विधायक रणधीर शर्मा प्रयासों पर विधानसभा में आदेश पारित कर तत्कालीन उपायुक्त को कमेटी गठित कर मौके का दौरा करने को कहा था, जिस पर 11 सदस्यों की टीम ने नयना देवी क्षेत्र का दौरा किया था। इसमें भारी अनियमितताएं सामने आई थी लेकिन उसके दो साल बाद भी सदस्यों की रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं हुई थी। अब फोरलेन समिति की शिकायत पत्र पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ने विभागों को आदेश देकर कार्रवाई करने व रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed